इंदौर पुलिस ने दिया राखी का तोहफा, पुलिस ने 39 लोगों के गुमे मोबाइल लौटाए

इंदौर। शनिवार को इंदौर पुलिस ने 39 लोगों को राखी का तोहफा देते हुए उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल लौटाए।
पुलिस को गुमे मोबाइल को ढूंढने के लिए बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटका एवं उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। तकनीक के जानकार पुलिसकर्मियों की टीम लगातार सर्च कर रही थी। जैसे ही मोबाइल की लोकेशन प्राप्त हुई और पुलिस के जवानों ने संपर्क कर लिया। शुक्रवार को आवेदकों को संपर्क कर कार्यालय बुलाया और सभी को मोबाइल लौटाए तो लोगो के चेहरे खिल उठे।
कई आवेदक ऐसे थे जिनके साथ लूट और चोरी की घटनाएं हुई थी। जिसमे पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, सिर्फ आवेदन लेकर फरयादियों को रवाना कर दिया, पुलिस ने ऐसे भी मोबाइल ढूंढ निकाला हैं।

 

Next Post

पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का खुलासा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले में भी वारदात को दिया था अंजाम

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज पुलिस ने क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय एक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने 12-13 अगस्त की दरमियानी रात कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी सहित आधा दर्जन सूने मकानों में वारदात करना कबूला है। दो […]