पीएम जनमन अभियान में धौहनी विधायक ने बैगाओ को वितरण किया हितलाभ

सीधी। जिले में पीएम जनमन अभियान के अंतर्गत 23 अगस्त से लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी के तहत रविवार को भुईमाड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने बैगा आदिवासियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि बैगा समाजजन आगे आए और सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाएं।
बता दे कि बैगा प्रोजेक्ट के तहत कई योजनाओं को इसमें सम्मिलित किया गया है। जहां आदिवासी क्षेत्र में पीने के पानी से लेकर आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।
शिविर में विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने बैगा परिवारों को आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, भूमि पट्टा वितरित किया।
इस दौरान कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरा बाई, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

 

Next Post

इंदौर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जल भराव की स्थिति, निचले क्षेत्रो में घरों और दुकानों में भरा पानी

इंदौर। रविवार शाम करीब 3 बजे से लगभग पूरे शहर में तेज बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में आसमान में घने काले बादल छाने से दिन में अंधेरा छा गया। मूसलाधार बारिश के चलते शहर के प्रमुख चौराहों पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। इसके अलावा […]