खरमेर नदी में आये बाढ के कारण आठ घंटे बंद रहा अमरपुर – डिंडौरी मार्ग

डिंडोरी। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में सोमवार की रात से हो रही बारिश से चलते जिले भर के नदी नालों में उफान आ गया।
डिंडोरी जिले के जनपद अमरपुर अंतर्गत खरमेर नदी में बाढ़ का पानी पुल में आने के चलते मंगलवार को अमरपुर से चांदपुर होते हुए डिंडौरी पहुंच मार्ग सुबह लगभग 7 बजे से बंद हो गया। इस मार्ग से आने जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों के पहिए भी थमे रहे। दोपहर लगभग 3 बजे के बाद पुल में पानी कम होने के चलते इस मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

 

Next Post

बालक छात्रावास में फायरिंग की घटना से फैली सनसनी, दो कमरों की कांच की खिड़की में गोली के मिले निशान

बालाघाट। मंगलवार सुबह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के बालक छात्रावास में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। गोली किसने और क्यों चलाई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को छात्रावास के दो कमरों की कांच की खिड़की में तीन से चार एमएम के छेद मिले हैं, जहां से […]