नए तबादलों से पुलिस महकमे में खलबली, अधिकारियों को सौपी गई नई जिम्मेदारी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। बुधवार देर रात राज्य शासन ने दो एसपी सहित सात आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के एक अधिकारी के तबादले कर दिए। वही, चार दिन पहले प्रमोद वर्मा की जगह सागर के आईजी बनाए गए चंद्रशेखर सोलंकी का पदस्थापना आदेश निरस्त करते हुए उन्हें यथावत आईजी विशेष सशस्त्र बल (बिसबल) इंदौर रेंज में रखा गया है। सागर जोन का नई आईजी हिमानी खन्ना बनी। वही, सुनील कुमार पांडे को डीआईजी बनाया गया है।
डी कल्याण चक्रवर्ती को डीआईजी पुलिस मुख्यालय से डीआईजी, छिंदवाड़ा रेंज, नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक बालाघाट से सेनानी 25वी वाहिनी बिसबल (भोपाल), अमित तोलानी को सेनानी 24वी वाहिनी बिसबल रतलाम से पुलिस अधीक्षक राजगढ़, आदित्य मिश्रा को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ से पुलिस अधीक्षक बालाघाट बनाया गया।
वही, सोनाली दुबे (राज्य पुलिस सेवा) एडिशनल एसपी जबलपुर को एआईजी पुलिस मुख्यालय में तैनाती की गई है।

 

Next Post

शहपुरा नगर के बनवासी स्कूल के पास डंपर वाहन ने मोटरसाइकिल को कुचला, तीन लोग हुए घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा नगर के बनवासी स्कूल के पास डंपर वाहन ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। डंपर वाहन शहपुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता कमल अग्रवाल का बताया […]