बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति को कार ने एक किमी तक घसीटा

इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर में हिट एंड रन की घटना प्रकाश में आई है। इसमें तेज रफ्तार में कार चला रहे चालक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसके बाद पत्नी झटके से दूर गिर गई और पति कार के नीचे ही फंस गया। इसके बाद भी कार चालक उसके एक किमी तक घसीटता चला गया।
इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे रोका और कार पलटाकर नीचे फंसे पति को बाहर निकाला।
घटना एमराल्ड स्कूल के की सामने की बताई जा रही है। कार सवार बाइक को टक्कर मारने के बाद उसे करीब एक किमी तक घसीटता चला गया। इसमें पति बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी कार चालक आदर्श पिता गौरी शंकर गुर्जर को किया गिरफ्तार कर लिया है।
पति-पत्नी दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के मुताबिक 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने कार को घेर रखा था और उसमें तोड़फोड़ कर रहे थे। पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो कार में आग लगा देते।

 

Next Post

एक हजार की रिश्वत लेते पटवारी साहब फंसे लोकायुक्त के शिकंजे में

सतना। जिले के रामपुर बघेलान में एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक कृष्णगढ़ हल्के का पटवारी सुरेश साकेत पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद ऋण पुस्तिका बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। शुक्रवार को […]