एक हजार की रिश्वत लेते पटवारी साहब फंसे लोकायुक्त के शिकंजे में

सतना। जिले के रामपुर बघेलान में एक पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक कृष्णगढ़ हल्के का पटवारी सुरेश साकेत पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद ऋण पुस्तिका बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। शुक्रवार को की गई कार्रवाई हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर बघेलान तहसील के कृष्णगढ़ के रामनाथ प्रजापति ने शिकायत की थी। शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी पैसे की मांग कर रहे हैं।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर 16 सदस्य टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार की देर दोपहर रामपुर बघेलान में कार्रवाई करते हुए पटवारी सुरेश साकेत को 1000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं।
बता दे कि आरोपी पटवारी सुरेश साकेत ने शिकायतकर्ता की पैतृक जमीन के वारिसाना होने के बाद जमीन की ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 1000 की रिश्वत मांगी थी। इस बात का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा द्वारा कराया गया।आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत द्वारा शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत की मांग करना पाया गया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी पटवारी सुरेश कुमार साकेत को शिकायतकर्ता से 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।

 

Next Post

बिजली की कुल जरुरत की 50 फीसदी पूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा मध्य प्रदेश, वर्ष 2030 तक से 20000 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य

भोपाल। मध्य प्रदेश अपनी जरुरत की 50 फीसदी बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से करेगा। वर्ष 2030 तक लगभग 40 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी। इसमें से आधी यानी 20 हजार मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा से बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार कार्ययोजना बनाकर काम रही है। आठ हजार मेगावाट […]