सीबीआई की जांच से खुलेंगे की कई राज, ढाई से तीन गुना ज्यादा दर पर खरीदे जा रहे थे स्पेयर पार्ट्स

सिंगरौली। एनसीएल सिंगरौली में सीबीआई के छापामार ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब पूर्व में पदस्थ सीएमडी भोला सिंह व उनके खासमखास सलाहकार भी लपेटे में आ रहे हैं।
आरोप है कि एनसीएल के पाँच अधिकारियों ने संगम इन्टरप्राईजेज एवं सप्लायर रविशंकर सिंह पर मेहरवान थे। भ्रष्टाचार की जांच की परते खुलने में अभी देरी है। लेकिन, अन्दर के तहखाने से चर्चाएं हैं कि एनसीएल में करोड़ों रूपये का भ्रष्टाचार हुआ है।
गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली की टीम ने एनसीएल सिंगरौली में दो दिन के दौरान छापामार कार्रवाई करते हुये सीएमडी के पीए, सुरक्षाधिकारी, संविदाकार रविशंकर सिंह सहित अन्य कई अधिकारियों को गिरफ्तार की है। साथ में दिवेश सिंह निजी व्यक्ति व सीबीआई जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक जॉय जोसेफ दामेल भी सीबीआई दिल्ली की टीम ने 5 लाख रूपये कैश के साथ गिरफ्तार किया है।
वहीं, छापामार कार्रवाई के दौरान 3.85 करोड़ रूपये कैश व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस हाथ लगे हैं।

 

Next Post

पहले तोड़े दोनों हाथ, फिर तोड़ दिए पैर, अब हो गई मौत, परिजनों ने किया चक्कजाम

सीधी। जिले के मॉरिसान पब्लिक स्कूल के पास कल एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए थे। दोनों पैर को भी मारकर तोड़ दिया गया था। जिसके बाद उसे युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में गंभीर हालत के […]