जबलपुर। शहर के एक होटल संचालक के नौकर ने मालिक का फोन चुराया और फिर आनलाइन बैंक से 66 हजार रुपये निकाल लिया।
मामले में जांच के बाद ओमती पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ओमती पुलिस ने बताया कि मदन महल गंगा सागर निवासी योगेश चौरसिया की नगर निगम कर्मशाला के पास न्यू चौरसिया होटल है।
लगभग डेढ़ माह पूर्व उनकी दुकान पर भोपाल शिव शक्ति नगर निवासी विशाल तिवारी पहुंचा और काम मांगा। तो उन्होेने विशाल को वेटर का काम दे दिया। विशाल दिन भर काम करता और रात में होटल में ही ठहर जाता था।
16 मार्च को योगेश फोन काउंटर पर रखकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह लौटा, तो देखा कि न तो काउंटर पर मोबाइल था और न ही विशाल। उसने विशाल की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान उसके मोबाइल फोन से 66 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।


