सीधी। जिले की अमिलिया पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को धरदबोचा हैं। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो से अधिक मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है।
अमलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह को सूचना मिली थी कि कुचवाही तरफ से आरही काले रंग की बाइक (एमपी 53 एमई 5471) में तीन लोग बैठे हैं, वे गांजे का परिवहन कर रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस ने काले रंग की बाइक को रोकर पूछताछ की। जिसके बाद तलाशी लेने पर 7.236 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गांजे की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए बताई गई।
मामले में अमलिया पुलिस ने रवि साहू (21), मुबारक खान (26) एवं सुनील दहिया (24) को गिरफ्तार किया।


