मॉर्निंग वाक पर निकले रिटायर फौजी को झुंड में बैठी गाय ने मारी सींग, इलाज के दौरान मौत

भिंड। मॉर्निंग वाक पर निकले रिटायर फौजी को झुंड में बैठी गाय ने सींग मार दिया। परिजन उपचार के लिए ग्वालियर ले गए, यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बता दे कि गोरमी के रहने वाले 43 वर्षीय लाखन सिंह परमार आर्मी से रिटायर थे। वह सुबह छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।
संस्कार स्कूल के सामने सड़क पर गायों का झुंड बैठा हुआ था। जैसे ही परमार झुंड के बगल से निकले वैसे ही दो गाय ने सींग मार दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नगर में बाजार क्षेत्र सहित सकरी गलियों में बेसहारा पशुओं का घूमना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इनके आपस में झगड़ने के कारण कई बुजुर्ग-महिलाएं एवं बच्चे भी इनकी चपेट में आने के कारण चोटिल हो जाते हैं। कभी-कभार तो बच्चे इन बेसहारा पशुओं के आपसी झगड़े को देख काफी भयभीत हो जाते हैं।
नगर परिषद गोरमी प्रभारी नगर पालिका अधिकारी महेश पुरोहित ने बताया कि नगर में जल्द ही अभियान चलाकर बेसहारा मवेशियों को पकड़वाया जाएगा।

 

Next Post

देश के एकमात्र तुलसी मंदिर में विवाह के लिए लगाते हैं अर्जी, बताशे व गन्ने का लगाया जाता है भोग, मंदिर में दर्शन मात्र से पूर्ण होती है मनोकामना

जबलपुर। देवउठनी एकादशी के मौके पर नर्मदा के गौरीघाट तट पर स्थित देश के एकमात्र तुलसी मंदिर में अपार जनमेदिनी उमड़ी। यहां नारायण वल्लभा तुलसा रानी के श्रीविग्रह के पंचामृत मार्जन उपरांत विविध धार्मिक हुए। ज्योतिषाचार्य पंडित अमित कालवे के मुताबिक जिन लोगों के विवाह नहीं हो रहे हैं वे […]