कटनी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थों क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने में माधव नगर पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन चेकिंग एवं अवैध मादक पदार्थों क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
आचार संहिता के मद्देनजर माधव नगर पुलिस अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।
इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बोरी में मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में संदिग्ध हालत में खड़ा है।
सूचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरी. अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माधवनगर रेलवे स्टेशन के पास मुखबिर के बताये हुलिया के आधार पर घेराबंदी कर नंदकिशोर पिता मदनलाल यादव (45) निवासी अमीरगंज थाना माधवनगर को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर सफेद रंग की बोरी में 3.100 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
जब्त गांजे की कीमत 31 हजार रुपये बताई गई।
माधव नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम करके गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहा से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
माधवनगर थाना प्रभारी निरी. अनूप सिंह के नेतृत्व में की गयी कार्यवाही में सहा. उपनिरीक्षक राजेश बागरी, आरक्षक गौरव गिरि, रणविजय यादव एवं ओम शिव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
का आयोजन |


