भीषण गर्मी और लू लगने से पांच लोगों की माैत, भीषण गर्मी से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त

ग्वालियर। प्रदेश सहित जिले भर में इन दिनों भीषण गर्मी का आलम है। इसका असर जनजीवन पर देखा जा रहा है। नौतपा खत्म होने के बाद भी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।
बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर लू से मौत होने की आंशका जताई जा रही है।
पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पड़ाव और पुरानी छावनी में दो शव बरामद किए गए और पुलिस को सूचना भेजी गई। इन दोनों मृतकों की उम्र पचास से साठ वर्ष बताई गई है।
ग्रामीण के पनिहार क्षेत्र में लच्छो बाई (60) और मुरली जाटव (70) की भीषण गर्मी के कारण हालत खराब हो गई। दोनों को तत्काल ही अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई है कि भीषण गर्मी से ही इन लोगों की हालत बिगड़ी थी। जनकगंज क्षेत्र में सड़क किनारे बहादुर घोसी (70) की लाश मिली थी। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

 

Next Post

Just How To Manifest Your Ideal Companion

Once the new year kicks into activity, a lot of people will ready resolutions such as dropping pounds or stopping an awful habit. Meanwhile, other individuals may consider modifying their unique mindset and manifesting. reached over to two professionals just who think you can easily change your ideal companion into […]