मंडला। जिले के जनपद पंचायत मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाटोला के शासकीय उचित मूल्य दुकान परसाटोला 30 जनवरी की रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने 25.50 क्विंटल गेहूं एवं 12 क्विंटल चावल चुराकर वहा से चम्पत हो गये।
सुबह जब सेल्समैन दुर्गेश कुमार छांटा जब वहा पहुंचे तो उन्हें दुकान का ताला टूटा मिला। जिसके बाद सेल्समैन ने तत्काल मवई थाने में वारदात की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मवई पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरिक्षण किया।
सेल्समैन दुर्गेश कुमार छांटा की रिपोर्ट पर मवई पुलिस अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला कायम कर जाँच में जुट गई।

