मैकेनिकों की सहायता से लगा वाहन चोरों का पता, पुलिस ने कंजरों के डेरे में दबिश देकर 162 बाइक किया जब्त

उज्जैन। बाइक चोरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के 162 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।
वाहन चेकिंग के अलावा देवास व रतलाम जिलों के कंजर डेरों पर भी पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। वही, 37 वाहन मालिकों का पता भी पुलिस ने लगा लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिले में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा था। जिसको देखते हुए एक विशेष कार्ययोजना बनाई थी। पुलिस ने जिले में जिन स्थानों से वाहन चोरी की वारदात अधिक हुई थी, वहां जांच की थी।
वारदात के समय, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पूर्व दोपहिया चाेरों से सख्ती से पूछताछ की गई थी। इसके अलावा दोपहिया वाहन सुधारने वाले मैकेनिक व मुखबीरों की सूचना के आधार पर कंजर गिरोहों के बारे में जानकारी जुटाई गई थी।
जिसके बाद पुलिस ने देवास के सांमगी, टोंककला एवं पांदा तथा रतलाम जिले के ग्राम ताल के समीप स्थित पंथ पिपलोदा तथा जावरा के ग्राम उकेरिया, टांडा, राजाखेडी, ग्राम भूतेडा तथा राजस्थान के जिला झालावाड़ के बाड, ग्राम बामन देवरिया थाना उन्हेल नागेश्वर में कंजर डेरों पर दबिश दी थी।
इसके अलावा लगातार 15 दिनों से वाहन चेकिंग के दौरान 15 दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बाइक चोरों व कंजर डेरों से कुल 162 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि वाहन चोरी की अधिकांश वारदात पार्किंग स्थलों से हुई है। जिसमें मुख्य रूप से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज स्थित पार्किंग, महाकाल क्षेत्र, रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्र व निजी अस्पतालों के आसपास से बाइक चोरी की वारदात हुई है।

 

Next Post

भीख देने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, नए साल में इंदौर बनेगा भिक्षावृत्ति मुक्त देश का सबसे स्वच्छ शहर

इंदौर। महानगर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फरवरी से प्रारम्भ हुए अभियान के पहले चरण में अगस्त तक भिक्षावृत्ति करने वालों और उनके परिजनों को भीख नहीं मांगने को लेकर समझाई दी गई। वही, सितंबर से दिसंबर तक भिक्षुकों का रेस्क्यू किया जा […]