भीख देने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, नए साल में इंदौर बनेगा भिक्षावृत्ति मुक्त देश का सबसे स्वच्छ शहर

इंदौर। महानगर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। फरवरी से प्रारम्भ हुए अभियान के पहले चरण में अगस्त तक भिक्षावृत्ति करने वालों और उनके परिजनों को भीख नहीं मांगने को लेकर समझाई दी गई। वही, सितंबर से दिसंबर तक भिक्षुकों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब नए साल से इंदौर में भीख मांगने और भीख देने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी।
बता दे कि स्वच्छ शहर इंदौर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाने के लिए जारी अभियान में एक जनवरी से तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसमें भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित कर भीख देने वालों पर कार्रवाई शुरू होगी।
कलेक्टर आशीष सिंह ने भिक्षा देने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के आदेश पूर्व में जारी किए जा चुके है। तीन चरणों में शुरू हुए अभियान का दूसरा चरण रेस्क्यू किया जा रहा है।
इसमें अब तक तीन सौ से अधिक बुजुर्गों और व्यस्कों का रेस्क्यू कर उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजा जा चुका है। वहीं 34 बाल भिक्षुकों को रेस्क्यू भी किया गया है। कलेक्टर ने अब तीसरे चरण का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के दस शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें इंदौर को भी शामिल किया गया है। इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए सात विभागों को शामिल कर दल नियुक्त किए गए है। इनके द्वारा शहर में सतत कार्रवाई की जा रही है।

 

Next Post

अजाक पुलिस ने चरगवां में जनचेतना शिविर का किया आयोजन, एससी-एसटी के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक सोनाली दूबे के मार्गदर्शन में तथा अजाक थाना प्रभारी मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में चरगवां के हॉट स्पॉट में जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के खिलाफ हो रहे अपराध एवं […]