पटाखा फैक्ट्री में विस्‍फोट के बाद एक हजार अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे बचाव कार्य में, मलबा हटाने के लिए कई पोकलेन जुटी मशीनें

हरदा। बैरागढ़ में बनी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद बचाव कार्य में करीब एक हजार अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हैं।
इनमें नौ जिलों से की एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य वाहन लगाए गए हैं।
हादसे के बाद खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, देवास, सीहोर के अलावा इंदौर व भोपाल से भी वाहन बुलाए गए थे।
मौके स्थल पर नर्मदापुरम कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और आईजी इरशाद वली मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे दिखे।
साथ ही कलेक्टर ऋषि गर्ग सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे।
जहां फैक्ट्री थी वहां विस्फोट के कारण पूरा मलबा फैला हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक तीन बड़ी बिल्डिंग थी, जो मलबे के ढेर में बदल गई। मलबा हटाने के लिए कई पोकलेन मशीनें जुटी हैं। इसके अलावा जेसीबी मशीनों से भी काम किया गया।
आईजी नर्मदापुरम इरशाद वली ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की जान गयी है तथा 150 लोग घायल हुए हैं। मामले में चार लाइसेंसी धारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।
नर्मदापुरम के संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा ने बताया कि नौ जिलों के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी और उपकरण लगाए गए हैं। यह संतोष का विषय है कि कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों को ढूंढने के लिए यहां नहीं आ रहा है। इसका मतलब है कि अब मौत का आंकड़ा नहीं बढ़ेगा। इसके बाद भी रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर तीन बड़ी बिल्डिंग थी, जिसके मलबे को हटाकर शवों की तलाश की जा रही है।

 

Next Post

हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद रीवा में आधा दर्जन से अधिक पटाखा दुकान एवं गोदामों पर मारे गए छापे

रीवा। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद रीवा के प्रशासनिक अमले ने शहर के आधा दर्जन से अधिक जगहों पर छापामार कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस ने ये कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गुड़ाई बाजार और सिंधी चौराहे में पटाखों और विस्फोटक सामग्री का अवैध […]