इंदौर। इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में सराफा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आधा किलो एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस ड्रग्स की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पारस और रिंकू बताये गए हैं।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर पता चलाने की कोशिश कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहा से लाए थे और किसे सप्लाई कर रहे थे।
बता दे कि भोपाल और झाबुआ में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से प्रदेशभर में पुलिस जगह-जगह कार्रवाई कर ड्रग्स बेचने वालों को दबोच रही है।

