जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शहपुरा नगर में संघ कार्यालय का भूमि पूजन केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास के तत्वाधान में संपन्न हुआ।
संघ दृष्टि से बनाए गए शहपुरा जिले में पांच खंड बरगी, बरेला, पाटन, कटंगी व भेडाघाट को जोड़कर बनाया गया है। पांच खंडों का संघ मुख्यालय शहपुरा में होगा।
भूमि पूजन के दौरान संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम जी एवं महाकौशल प्रांत के प्रांत संघ चालक डॉ. प्रदीप दुबे, शहपुरा जिले के संघ चालक यदुवेन्द्र जी, नगर संघ चालक अजय सोनी, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुभाष सिंह एवं हिन्दू धर्म जागरण के प्रांत संयोजक अनूप सिंह, प्रचारक भूपेंद्र पारासर व संघ के सभी संविचारी संगठनो के स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

