नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत मोतीनाला थाना प्रभारी ने दी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह

मंडला। नशा मुक्ति जनजागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आसिफ इकबाल के मार्गदर्शन में तथा मोतीनाला थाना प्रभारी प्रदीप पाण्डेय के द्वारा मोतीनाला थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भीम डोंगरी के छात्र-छात्राओं के साथ नशा से होने वाले नुकसान के संबंध में जनसंवाद किया गया।
जनसंवाद के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भीम डोंगरी के प्राचार्य प्रदीप पटेल एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत रैली निकाली गई।
नशा मुक्ति जन जागृति रैली में 130-135 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस दौरान गांव में जाकर नशा के खिलाफ ग्रामीणो को जागरूक किया गया|

 

Next Post

Leading 8 greatest complimentary Crossdresser internet dating sites and software in 2022

Crossdressers tend to be individuals who wear the garments associated with the opposite sex. This could be occasional, situational, or regular dressing. Crossdressing has been in existence for years and years and is also maybe not thought about an emotional condition by American Psychiatric Association. But’s difficult to get someone […]