डॉलर के भाव बढ़ने से सोने-चांदी में निवेशकों की बढ़ी बिक्री, सोने-चांदी के घटे भाव

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का भाव मजबूत होने के साथ ही यूएस बांड यील्ड में थोड़ी तेजी आने के कारण निवेशकों की सोने और चांदी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली है।
इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गिरावट दर्ज की गई।
कामेक्स पर सोना 11 डॉलर टूटकर 2065 डॉलर प्रति औंस और चांदी 36 सेंट घटकर 23.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते इंदौर बाजार में भी सोना केडबरी 165 रुपये घटकर 63060 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 700 रुपये घटकर 74050 रुपये प्रति किलो रह गई।
व्यापारियों (ज्वेलर्स) का कहना है कि बाजार में अगले सप्ताह से ग्राहकी का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बाजार कुछ और घटकर स्थिर होते है तो अच्छी ग्राहकी की स्थिति बन सकती है। वहीं फेड द्वारा रेट कट की उम्मीदों से सोने में ज्यादा मंदी नजर नहीं आ रही है।

 

Next Post

परिचय दीर्घा एवं नई विद्युत सज्जा से सुसज्जित हुआ राज्य संग्रहालय

भोपाल। संग्रहालय में प्रवेश करने से पहले उसमें प्रदर्शित वस्तुस्थिति के बारे में बाहर ही पता चल जाए तो दर्शकों को काफी आसानी होती है, और समय गंवाए बिना वे अपनी रुचि की चीजों के पास पहुंचकर उन्हें देख सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य संग्रहालय की […]