19 साल के युवक को कील के चुभने से हुआ संक्रमण, डेढ़ दशक बाद मिला टिटनेस का मरीज, आईसीयू में इलाज जारी

DR. SUMIT SENDRAM

सतना। जिला अस्पताल में डेढ़ दशक के बाद टिटनेस का मरीज मिला। मरीज को उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। टिटनेस के बैक्टीरिया फैलने से मरीज का शरीर अकड़ गया है और उसका मुंह भी खुलना बंद हो गया है।
मरीज को फिलहाल नाक में नली लगाकर तरल पदार्थ दिया जा रहा है।
चिकित्सकों के मुताबिक पन्ना जिले के सरसा गांव निवासी लोकेंद्र सिंह (19) मंगलुरु में रहकर सटरिंग का कार्य करता था। एक सप्ताह पहले कार्य के दौरान उसके पांव में एक कील चुभ गई थी। प्राथमिक उपचार के रूप में लोकेंद्र ने घाव की पट्टी करवाकर दर्द निवारक दवाएं ले ली थीं, लेकिन टिटनेस का इंजेक्शन नहीं लगवाया था। इसी के चलते मरीज के घाव में संक्रमण फैलने लगा और पीड़ा होने लगी। इसके बाद वह मंगलुरु से अपने गृह ग्राम वापस आ गया।

 

Next Post

दो माह से नाली का दूषित पानी पीने को मजबूर 265 परिवार, नरक बनी कॉलोनी, गहरी नींद में सोया निगम

उज्जैन। शहर के जयसिंहपुरा क्षेत्र में नगर निगम और पीएचई विभाग की लापरवाही से बीते दो माह से नलों में दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। करीब 265 परिवारों का स्वास्थ्य खतरे में है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। धार्मिक नगरी उज्जैन के […]