चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समय वेतनमान न देने के विरोध में लामबंद हुए

भोपाल। 35 वर्ष की सेवा पूरी करने पर भी चतुर्थ समय वेतनमान देने को लेकर सरकार के निर्णय के बाद भी मंत्रालय, विधानसभा सचिवालय सहित कई विभागों के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर अब कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।
अब ये कर्मचारी रविवार को भोपाल के आंबेडकर मैदान में प्रदर्शन करेंगे।बता दे कि वित्त विभाग ने एक जुलाई 2023 या इसके बाद की तिथि से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर चतुर्थ समय वेतनमान देने के निर्देश दिए थे।

 

Next Post

हितकारिणी साइंस आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

जबलपुर। हितकारिणी साइंस आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर मे कुल 152 विद्यार्थियों सहित आस पास के रहवासियों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर में सभी को दांतो के रख रखाव से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में हितकारिणी दंत चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक शामिल हुए। […]