मंडला। जिले के कल्पतरु विद्यालय महाराजपुर में माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर्व पर धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन व हवन कर शाला प्रधान अध्यापक पीआर रजक ने समस्त विद्यार्थियों को बसन्त पंचमी व शालेय कार्यक्रम की बधाई दी।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक से बढ़कर एक भक्तिमय, देशभक्ति, फिल्मी, कव्वाली, सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान कार्यक्रम में आये अतिथियो ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन नीरज कांड्रा व शिखा रघुवंशी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठवीं के छात्रों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष (मण्डला) अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष (मण्डला) सोनू भलावी, विशिष्ट अतिथि हिंदी साहित्य समिति के सलाहकार सुधीर कसार, धनीराम वार्ड की पार्षद पूनम धुर्वे, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष जेपी रजक सहित अजय कांड्रा, पीआर रजक, ममता रजक, विनोद रजक, गौरांग रजक, कल्पना यादव , मिनाक्षी नामदेव, निकिता धनगर,शुभांजली तिवारी, बबली बी, महिमा सैयाम,साफिया अंजुम, श्रद्धा बलारी, पुहुप सिंह भारत, यूके डेहरिया, राजेन्द्र बंजारा, जाकिर भाईजान एवं पालक, विद्यार्थी तथा जनसमूह मौजूद रहा।

