जबलपुर। सार्थक संस्थान द्वारा संचालित चरक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, साइंस एग्जीविशन, वार्षिकोत्सव एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी नवनीत महेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी आलोक सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद पटेल द्वारा किया गया।
सरस्वती पूजन के उपरांत साइंस एग्जीविशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अनेक प्रकार के विज्ञान से संबंधित मॉडल की प्रस्तुति दी गई।
अतिथियों एवं चरक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के संचालक शैलेंद्र सिंह राजपूत द्वारा मॉडलो का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान राजस्थानी, पंजाबी एवं घूमर जैसे राज्य विशेष नृत्य का प्रदर्शन किया गया एवं उनकी संस्कृति को दर्शाया गया।
वही, संस्था द्वारा वर्ष भर हुए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में अतिथियों सहित महाविद्यालय कर्मी एवं सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन मेंस प्रियंका पासी द्वारा किया गया।
इस दौरान भावना राजपूत, सुजीत राजपूत, विशाल विदेही, डॉ. सोनम गुप्ता, दिव्यांगी शर्मा, डॉ. नियति पटेल, डॉ. प्रशांत सोनी, राहुल कुशवाहा, डॉ. श्वेता सिंह, रहनुमा बानो, सामिया बेगम, शिवानी सोनी, वंदना वर्मा, अखिलेश राजपूत एवं शिवांगन ताम्रकार मौजूद रहे।

