श्वान को बचाने के चक्कर में क्षिप्रा नदी में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

उज्जैन। चिमनगंज थानांतर्गत मंगलनाथ मंदिर के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुल से क्षिप्रा नदी में गिर गई। हालांकि कार किनारे पर ही गिरी और यात्रियों को बचा लिया गया।
कार में प्रयागराज निवासी परिवार की दो महिलाएं व एक पुरुष सहित इंदौर निवासी कार चालक सवार था।
कार को क्रेन की मदद से नदी से निकाला गया।
बताया गया कि कार के सामने श्वान आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में दुर्घटना हुई।
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि कपिल बाली अपनी बहन मोनिका मेहता और चाची स्नेहा बाली के साथ इंदौर आया था। यहां से वह बलराम भारले की कार किराए पर लेकर शुक्रवार को उज्जैन आए थे। यहां सभी काल भैरव मंदिर व सिद्धनाथ के दर्शन कर मंगलनाथ मंदिर की ओर आ रहे थे। इस दौरान क्षिप्रा नदी पर बने पुल पर एकाएक श्वान सामने आ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सीधे क्षिप्रा नदी में गिर गई। हालांकि कार किनारे पर ही गिरी थी। इससे तत्काल लोगों ने उन्हें बचा लिया। उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के नदी में गिरने से उसमें सवार महिलाएं व पुरुष काफी घबरा गए थे। सभी कार के कांच तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। मगर कांच नहीं टूट नहीं रहा था। लोगों ने दरवाजे खोलकर सबको बाहर निकाल लिया, जिससे गंभीर हादसा टल गया।

 

Next Post

करौंदी व बांकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ आयोजित

डिण्डौरी। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी व ग्राम पंचायत बांकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हमारा संकल्प विकसित भारत के […]