कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, 31 चेहरों को मिले अहम पद, ओबीसी नेताओं का दिखा दबदबा

DR. SUMIT SENDRAM

श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी श्योपुर की नई जिला कार्यकारिणी की सूची बीती रात जारी कर दी गई।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी की गई इस सूची में 6 जिला उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 10 सचिव बनाए गए है। हालांकि, जारी सूची 30 पदाधिकारियों की है, लेकिन कांग्रेस जिला प्रवक्ता के पद पर पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता को से नियुक्त किया गया है। लिहाजा कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष सहित कुल 31 पदाधिकारी बनाए गए है।
कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी के साथ ही संगठन महासचिव संजीव कुशवाहा को बनाया गया है। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष पद पर हंसराज मीणा, रितेश तोमर, चीनी कुर्रेशी, रामदयाल दोनावत, रामअवतार जोशी और अशोक कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष दिनेश सिकरवार को बनाया गया है। जबकि, महासचिव पद पर कैलाश गर्ग, रामचरण मीणा, रीना मीणा, मानसिंह राठौर, गुरुविंद्र सिंह सोहल, बृजेश सिंह गहरवार, राजकुमार सिंह जादौन, अरविंद सिंह जाट, पवन चतुर्वेदी और कुबेर सिंह भिलाला को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव टुंडाराम आदिवासी, दिनेश दीक्षित, डॉ. शिवराम शिवहरे, रामचरण मीणा, हरिमोहन बैरवा, अशोक कुमार धूलिया, महेश माली, धारा सिंह मीणा, रामहेत धाकड़ और अशोक गौड़ तथा सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश बंसल को बनाया गया है।
वहीं पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता जिला प्रवक्ता होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी सहित कुल 31 पदाधिकारी हैं। इनमें सामान्य वर्ग से 9. अन्य पिछड़ा वर्ग से 12. अनुसूचित जाति वर्ग से 6. अनुसूचित जनजाति वर्ग से 2 और अल्पसंख्यक वर्ग से 2 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी का कहना है कि 30 पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है, साथ ही पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता को जिला प्रवक्ता बनाया गया है।
पूरी जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को शामिल करने का प्रयास किया है।

 

Next Post

​होली पर मिटे गिले-शिकवे, भाईचारे के साथ मनाया जाए रंगों का उत्सव - आशीष दुबे (सांसद)

जबलपुर। देशभर में आज रंगों का महापर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्कारधानी जबलपुर में भी होली की धूम देखने को मिली। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं […]