प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, दो वर्षीय मासूम को भी दिया कीटनाशक, तीनों की मौत

DR. SUMIT SENDRAM

बालाघाट। जिले के ग्राम गढ़ी सब्जी बाजार में शुक्रवार को एक प्रेमी ने पहले खुद कीटनाशक खाया और अपनी प्रेमिका व उसके दो वर्षीय मासूम बच्चे को भी खिला दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतको में कदला निवासी प्रेमी सुकेश धुर्वे 30 वर्ष, प्रेमिका प्रीति पति सोनसाय धुर्वे 30 वर्ष और दक्ष पिता सोनसाय धुर्वे ग्राम समनापुर निवासी है।
जानकारी के मुताबिक सुकेश धुर्वे का प्रीति के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुकेश एक वर्ष से अपने गांव में न रहकर बाहर ही रहता था। 11 जुलाई को प्रीति धुर्वे अपने घर के खेत में धान की रोपाई करने की बात कहकर निकली थी। उसके बाद से लापता होने पर परिजन पतासाजी कर रहे थे, लेकिन नहीं मिलने पर इसकी सूचना थाना में दर्ज करवाए थे।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे सब्जी बाजार की झोपड़ी में तीनों बेहोश मिले। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी में भर्ती किया गया। जहां हालत नाजुक देख तीनों को सिविल अस्पताल बैहर रेफर किया गया।
गढ़ी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंद्रे ने बताया कि तीन लोग गढ़ी के सब्जी बाजार की झोपड़ी में बेहोश होने की जानकारी सरपंच से मिली थीं। तीनों को गढ़ी से बैहर रेफर कराए थे, तीनों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया तीनों की जहर खाने से मौत हुई है। मामले में विवेचना जा रही है।

 

Next Post

"नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, डिण्डौरी जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं चौकियों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं नशा-मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित […]