बहू ने सास को पीटकर घर से निकाला, बुजुर्ग महिला ने पुलिस कप्तान से की शिकायत

जबलपुर। शहर के मदनमहल थानांतर्गत सुदामा नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने बहू और बेटे से परेशान है। बहू-बेटा आए दिन मारपीट करते है। तंग आकर महिला ने पुलिस को भी जानकारी दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब 60 वर्षीय महिला के साथ बहू-बेटे ने मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।
बताया जाता है कि एक वीडियो चार-पांच माह पहले का है, जो अब वायरल होने पर चर्चा में आया।
बहू की सास के साथ की जा रही मारपीट का सीसी फुटेज भी सामने आया है।
बुजुर्ग महिला सरोज विश्वकर्मा ने बताया कि बीते एक साल से उसका बेटा गौतम विश्वकर्मा, बहू करूणा उसे प्रताड़ित कर रहे हैे।
जिसकी मदनमहल थाना में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामला अब पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्‍द ही जांच के बाद आरोपी बेटे-बहू पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

प्रदेश में मीसाबंदियों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा, टोल नाकों पर भी मिलेगी छूट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

भोपाल। देश में आपातकाल का काले अध्याय 49 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को भोपाल में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोकतंत्र के सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से मीसाबंदी और उनके स्वजन पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]