डिंडोरी में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सभागार कक्ष में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि सारिका मंटू नायक नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं रजनीश राय वरिष्ठ पार्षद वार्ड नंबर 4 की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय राज जिला डिंडोरी के मार्गदर्शन में तथा जिला नोडल अधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य,) डॉ एके वर्मा एवं जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस “आपदा और आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच” के थीम पर मनाया गया।
इस दौरान किशोरों एवं युवाओं के साथ रैली में नारे लगवाकर जन जागरूकता किया गया।
जिला चिकित्सालय सभागार कक्ष में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.एके वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक रोग किसी भी को हो सकता है, इसके बारे में जाने। यदि रोग भेदभाव नहीं करता तो हम क्यों करें…? मानसिक रोग वाले व्यक्ति उपचार, और दोस्तों के स्नेह व सहयोग से सुकून भरा जीवन जी सकते हैं।
उन्होंने मानसिक रोग के लक्षण के बारे में कहा कि पीड़ित को स्पष्ट रूप से सोचने और दैनिक क्रिया कलापों में कठिनाई होती है। क्रोध, भय, डिप्रेशन, उदासी या खुशी की लगातार अनुभूति होती है।
पीड़ित वैसी चीजों को देखता और सुनता है जो आस-पास मौजूद न हो।
पीड़ित सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाकर आत्महत्या से संबंधित आचरण करता है।
डॉ. एके वर्मा ने कहा कि आइए मानसिक रोग से ग्रस्त व्यक्तियों को इस रोग को पहचानने व स्वीकारने करने में हम उनकी मदद करें।
उन्होंने कहा कि उक्त लक्षण होने पर तत्काल जिला चिकित्सालय स्थित मन कक्ष में संपर्क करें मानसिक और भावनात्मक समस्या महसूस होने पर टेली मानस हेल्पलाइन नंबर (14416 एवं 1800-891-4416) पर 24*7 कॉल पर निशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक ओम प्रकाश उरैती द्वारा जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित उमंग स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी दिया गया।
वही, परामर्शदाता नविता पटेल के द्वारा उमंग स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाले स्वास्थ्य सेवाओं के बारे विस्तारपूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिलीप कच्छवाहा, हॉस्पिटल प्रबंधक योगेंद्र उईके, राज कुमार साहू (लेखपाल), राजेश मरावी, राजकुमार साहू, पूनम सिंह, पूजा बर्मन, प्रशांत बनवासी, सुप्रिया चंदेल ऋतु सेन जिला समस्त चिकित्सा अधिकारी, और विभाग के अन्य कर्मचारियों/अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ किशोर /किशोरी युवा अन्य जन मानस मौजूद रहे।

 

Next Post

दवाओं की जांच नहीं करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार - कमलनाथ

छिंदवाड़ा। कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई मौतों पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मैं राज्य सरकार को दवाओं की कभी जांच न करने के लिए जिम्मेदार मानता हूं। अभी भी पता नहीं है कि कितनी दवाओं की जांच […]