ग्वालियर, सिंगरौली सहित कई जिलों में आंधी व बारिश, अगले चार दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा मौसम, प्रदेश के 21 जिलों में अलर्ट जारी

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। शनिवार को दोपहर बाद कुछ जिलों में बारिश हुई। सिंगरौली, डिंडोरी और विदिशा के सिरोंज में आंधी भी चली। बैतूल में भी करीब आधे घंटे तक पानी गिरा। छतरपुर में भी करीब 10 मिनट तक बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटे में बैतूल और छिंदवाड़ा में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी।
इसी तरह छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, गुना, दतिया, ग्वालियर, बड़वानी, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, पन्ना, सतना, विदिशा, जबलपुर, दमोह और सागर में आकाशीय बिजली के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है।
अगले 4 दिन यानी 20 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं आंधी-बारिश होगी तो कई जिलों में लू चलने का भी अलर्ट है। वही, रीवा, मऊगंज और उमरिया में रातें गर्म रहेंगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी है। इस वजह से बारिश और आंधी चल रही है। बारिश के साथ गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

 

Next Post

कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, बम या अन्य कोई सामग्री ना मिलने से सभी यात्रियों को मिली राहत, एक घंटे खंडवा स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

खंडवा। वाराणसी से मुंबई जा रही वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में बम होने से सूचना से रेलवे महकमें में हडकंप मच गया। ट्रेन खंडवा पहुुंचने पर यात्री को कोच से उतारकर करीब एक घंटे सघन जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। […]