जबलपुर। शहर में इन दिनों जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम होने से शहर भक्ति में डूबा दिखाई दे रहा है।
कही भागवत कथा, कही राम कथा तो कही शिवमहापुराण का आयोजन होने से संस्कारधानी में भक्ति की धारा बह रही है।
प्रोफेसर कॉलोनी में शिवमहापुराण का आयोजन पं. संदीप कृष्ण महाराज के मुखाग्रबिंद से शिव की महिमा का बखान किया जा रहा है।
मंगलवार को भव्य रूप में भगवान शिवजी की बारात का आयोजन किया गया।
इस दौरान ढोल, नगाड़ों एवं मनमोहक झांकीयों ने सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर सैकड़ो महिलाए और शिव भक्त मौजूद रहे।


