सर्जन ने सफललता पूर्वक ऑपरेशन कर पीड़ित के पेट से लौकी निकाला बाहर, खजुराहो में अजीबोगरीब मामला

छतरपुर। खजुराहो में चिकित्सकों ने एक व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन कर डेढ़ फीट लंबी लौकी निकाली है। व्यक्ति को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने जब उसकी एक्सरे जांच की, तो हैरान रह गए। एक्सरे में पीड़ित के पेट में एक लंबी चीज दिखाई दे रही थी, जब ऑपरेशन किया गया, तो उसके पेट से लौकी निकली। जिसकी लंबाई लगभग एक से डेढ़ फीट थी। इस लौकी में डंठल भी लगा हुआ था।
ऑपरेशन में शामिल सर्जन डॉ. नंद किशोर ने बताया कि इस लौकी के कारण मरीज की आंत भी फट गई थी, जिसे बचाने के लिए उन्होंने सर्जरी की थी। मरीज की स्थिति अब ठीक है, लेकिन उनकी मानसिक स्थिति भी अभी भी नाजुक है। वर्तमान में मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
मामले के बारे में जानकारी तब लगी जब पीड़ित ने परिवार वालों को पेट में दर्द की जानकारी दी। दर्द होने पर उसे घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, तब पेट में लौकी होने का पता चला। लौकी मरीज के पेट में कैसे पहुंची अभी यह साफ नहीं है, क्या यह मरीज ने स्वयं डाली थी या किसी और ने जबरन उसके साथ ऐसा किया था।

 

Next Post

पहले असली सोना गिरवी रखवाया फिर विश्वास जीत कर नकली जेवरात गिरवी रखकर ले गए सवा दो करोड़ रुपये

इंदौर। विद्युत विभाग के सेवानिवृत अधिकारी को एक ज्वेलर्स ने सवा दो करोड़ रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने सोने की परत चढ़े पीतल के आभूषण गिरवी रखे और करोड़ों रुपये ले लिए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नकली आभूषण जब्त कर […]