कन्हारटोला गांव में सरसों के खेत में टाइगर दिखने से दहशत, मौके पर पहुंचा पुलिस बल व वन अमला

बालाघाट। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरलांजी में करीब एक महीने से बाघिन की दहशत फैली हुई है। इसी बीच रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारटोला में शनिवार की सुबह से खेत में टाइगर दिखने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।
टाइगर की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल व वन अमला का भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को टाइगर से दूर रखने की सलाह दी।
जानकारी के मुताबिक कन्हारटोला गांव के ग्रामीण जयसियाराम पटले के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही उनका खेत है। खेत में सरसो की फसल लगी हुई हैं। शनिवार की सुबह घर के लोग तुवर तोड़ रहे थे।
इसी दौरान सरसो के खेत में उन्हें कोई वन्यप्राणी सोता दिखाई दिया, जिसे उन्होंने भगाने का प्रयास किया। टाइगर ने उठकर जमकर दहाड़ लगाई, तो वो जान बचाकर भागे। इसके बाद सरसों के खेत में टाइगर होने की खबर पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में फैल गई।
सरसों के खेत में डेरा जमाए टाइगर कभी सोता है तो कभी पूरे खेत भर घूम रहा है। सरसों की फसल की ऊंचाई अधिक होने से टाइगर घूमने पर ही दिखाई दे रहा है। इसको देखने के लिए कन्हारटोला के साथ ही अमई, झरिया, भजियादंड, रामपायली, रेगाझरी, लालपुर, उमड़वाड़ा सहित अन्य गांवों की ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

 

Next Post

शासकीय हाई स्कूल धनगांव मवई की छात्रा का राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल प्रतियोगिता में हुआ चयन

मंडला। कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहायक के निर्देशन एवं जनजातीय विभाग की सहा. आयुक्त वंदना गुप्ता तथा जिला कीड़ा प्रभारी मंगल सिंह पंद्रे के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल धनगांव, मवई की दसवीं कक्षा की छात्रा सिया मरकाम का राष्ट्रीय स्तर की बॉलीबॉल प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में सम्मिलित […]