जून-जुलाई में होंगी एमपीपीएससी की प्रमुख परीक्षाएं, एमपीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम

इंदौर। लोकसभा चुनाव घोषित होते ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम में बदलाव काफी पहले कर दिया था।
निर्वाचन कार्यों में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी आने से आयोग को परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाना पड़ी है।
मार्च से लेकर जून तक किसी भी विभाग के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं रखी है।
अधिकांश परीक्षाएं मतगणना बाद करवाने का फैसला लिया है।
वैसे आयोग ने साक्षात्कार कार्यक्रमों में कोई संशोधन नहीं किया है।
आयोग के अधिकारियों के मुताबिक साक्षात्कार लेने वाली पैनल में ज्यादातर सदस्य बाहर से रहते हैं। इसमें विशेष कोई व्यवस्था नहीं करना पड़ती है और न ही अधिक संसाधनों की जरूरत रहती है। इसके चलते साक्षात्कार की प्रक्रिया आसानी से हो जाती है।
आयोग ने साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के संबंध में कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें मतदान-मतगणना यानी 5 जून तक सिर्फ साक्षात्कार होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पैनल सदस्य अपने मापदंडों पर परखेंगे।
वैसे इन दिनों राज्य सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू चल रहे है। 290 पदों के लिए 1046 उम्मीदवारों को बुलाया है।
अधिकारियों के मुताबिक 30 अप्रैल से 19 जून के बीच आधा दर्जन साक्षात्कार कार्यक्रम रखे है, जो विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए प्रक्रिया रखी है।
आयोग के अधिकारी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि चुनाव के बीच परीक्षा करवाना थोड़ा मुश्किल है। मार्च से मई के बीच होने वाली परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। वैसे साक्षात्कार समय पर करवाए जा रहे है।

 

Next Post

मप्र बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम तैयार, 25 अप्रैल के बाद होगा घोषित

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने की करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि परिणाम तैयार करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे जारी करने की तारीख घोषित की जाएगी। अप्रैल के […]