माँ शारदा के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं की चलती मर्सिडीज में लगी आग, मैहर में माता शारदा के दर्शन करने आया था नागपुर से परिवार

DR. SUMIT SENDRAM

मैहर। शुक्रवार देर रात हरदुआ के पास एनएच-30 में एक चलती
एक मर्सिडीज कार एमएच 04 एफबी 3609 में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ सेकंड में ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले देवेश पनरोतवार (41) और योगेश गिलयतकर (38) मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर आए थे। दर्शन करने के बाद कार से मैहर के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान कार से धुआं निकलने लगा।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी मर्सिडीज जलने लगी।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कार सवार देवेश ने बताया कि मर्सिडीज का मॉडल 2011 का था, जिसकी कीमत 60 लाख रुपए थी। 2023 में इसे 13 लाख में सेकेंड हैंड खरीदी थी।

 

Next Post

प्रॉपर्टी के दस्तावेज पर नाम चढ़वाने के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एसडीएम का स्टेनो

सीधी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चुरहट एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो रामहित तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथो दबोच लिया। रीवा लोकायुक्त के निरीक्षक एसआर मरावी […]