इंदौर। रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में गुरुवार सुबह युवकों के दो गुट भिड़ गए। जिसके बाद गले में चाकू मारकर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। वही, मारपीट में उसका एक साथी घायल हो गया है।
घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यलय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने चक्काजाम भी किया। उन्होंने हमलावरों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग की। समझाइश के बाद वह वहां से हटे। हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। विवाद धक्का-मुक्की को लेकर हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।
घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे महूनाका की बताई जा रही है।
गोमा की फेल निवासी शुभम नरेंद्र रघुवंशी दोस्तों के साथ बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी देखने गया था। शुभम बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बताते हैं फेरी अन्नपूर्णा वाले रास्ते की तरफ जा रही थी तो धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। चाकू लेकर आए एक बदमाश ने शुभम के गले में चाकू मार दिया। उसका साथी कृष्णा भी घायल हुआ।
शुभम और कृष्णा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में शुभम मौत हो गई।
मृतक शुभम मालवा मील के समीप बिरयानी की दुकान लगाता था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह आपसी रंजिश का मामला तो नहीं है।

