जबलपुर। शहर की पनागर थाना क्षेत्र में चोरी और लूट करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पनागर पुलिस के द्वारा बताया गया कि सिंगौर गांव के पास से रिंग रोड निकल रही है। जहां कुछ लोगों के द्वारा लोहे की समान और लोहे की कीमती प्लेट चोरी कर ली गई थी, जिसमें करीब 10-11 लोग इस घटना में लिप्त बताए गए थे। साथ ही साथ आरोपियों के द्वारा एक बम भी पटका गया था, जिससे आसपास के क्षेत्र में लोग दहशत में आ गए थे। बम के धमाके की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे, इसी दौरान एक चोर मोटरसाइकिल और मोबाइल छोड़कर भाग गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने पनागर के रहने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सत्यम केवट के पास से चाकू बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

