कोतवाली पुलिस ने जब्त की 105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। शनिवार- रविवार की दरमियानी रात डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब एवं बलेनो कार जब्त की।
वहीं, मामले में तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अमरपुर मार्ग में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के पीछे पहाड़ी के पास खड़ी बलेनो कार की तलाशी लेने पर 105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वही, कार में बैठे मनीष तिवारी पिता स्व. राम दयाल (27) निवासी मुड़की तिराहा डिंडोरी, अश्वनी मानिकपुरी पिता मनेन्द्र मानिकपुरी (28) निवासी ग्राम बिजौरा थाना बजाग जिला डिंडौरी एवं राजू लाल यादव पिता अमर लाल यादव (35) निवासी ग्राम बिजौरा थाना बजाग जिला डिंडौरी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
कोतवाली पुलिस ने 105 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व बलेनो कार जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2)के तहत कार्रवाई की।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह, आदित्य शुक्ला, देवेन्द्र पटले, मुकेश प्रधान, आरक्षक सतेन्द्र डहेरिया, अवनीश यादव एवं विशाल पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

 

Next Post

यूरिया खाद की पर्ची को लेकर परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम, पुलिस ने किसानों को बलपूर्वक हटाया

छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा थाना परिसर के सामने यूरिया खाद की पर्ची के लिए त्रस्त किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगे इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और हालात अफरा-तफरी वाले हो गए। जाम के दौरान किसानों […]