तेज रफ़्तार ट्रक ने युवक को कुचला, जबलपुर मेडिकल कालेज पहुंचने के पूर्व युवक ने तोड़ा दम

मंडला। जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र में सिलगीनाका अंग्रेजी शराब दुकान के सामने सड़क पार कर रहे युवक को सामने से आ रही बेलगाम ट्रक ने कुचल कुचल दिया।
हादसा इतना भयानक था कि युवक का कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से कुचल गया।
हादसे में घायल युवक की पहचान अंकित हरदहा निवासी बम्हनी बंजर के रूप में हुई।
गंभीर रूप से घायल अंकित को तत्काल जिला चिकित्सालय मंडला ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से घायल अंकित ने दम तोड़ दिया।
बम्हनी थाना प्रभारी वर्षा पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में अंकित हरदहा निवासी बम्हनी बंजर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, वही आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

Next Post

सनसनीखेज जघन्य हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, तत्कालीन उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी की सशक्त विवेचना

डिंडोरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहगांव (सिधौली) में गत वर्ष 08 अप्रैल 2024 में हुए सनसनीखेज जघन्य हत्या के आरोपी को सत्र न्यायधीश द्वारा हत्या के आरोपी को धारा 302 भादवि के तहत आजीवन कारावास एवं धारा 25 (1-बी) (बी) आयुध अधिनियम के तहत तीन वर्ष सश्रम कारावास की सजा […]