जबलपुर। हितकारिणी महिला महाविद्यालय जबलपुर का 92वां स्नेह सम्मेलन एवं स्वर्ण पदक वितरण समारोह शहीद स्मारक में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के अति. संचालक डॉ. संतोष जाटव रही।
वही, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जबलपुर के प्राचार्य अल्केश चतुर्वेदी सहित पं. नित्य निरंजन खम्परिया, डॉ. राजेश कुरारिया, डॉ. केके हूंका, हर्ष जैन, यश जैन, डॉ. रंजना मिश्रा, एड. श्याम विश्वकर्मा, हितकारिणी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलेश पाण्डेय, उपप्राचार्य डॉ. पूर्णिमा तिवारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह ठाकुर एवं डॉ अभिलाषा मिश्रा ने किया।
बी.ए में ईशिका नामदेव को राजनीतिशास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्व. जेपी मिश्रा स्वर्ण पदक एवं अंशिता चौबे को समाजशास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्व. डॉ. रजनी विश्वकर्मा स्वर्ण पदक दिया गया।
बी.कॉम में प्रथम काबरा को स्व. विजय रानी जी स्वर्ण पदक, एम.कॉम में प्राजंल जाधव को स्व. सेठ मुकुददांस जी माहेश्वरी स्वर्ण पदक एवं बीएससी में सविता कुशवाहा को स्व. सेठ नरसिंह दास जी माहेश्वरी स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया।
महाविद्यालय में अगले वर्ष से तीन नये स्वर्ण पदक पं. नित्य निरंजन खम्परिया द्वारा बायो साइंस, डॉ. केके हूंका द्वारा बीबीए एवं डॉ. अल्केश चतुर्वेदी द्वारा इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले को स्वर्ण पदक प्रदान करने की घोषणा की गई।
इस दौरान पं. नित्य निरंजन खम्परिया ने कहा कि छात्राओं को महाविद्यालय की विरासत और उपलब्धियों को बनाये रखना होगा, महाविद्यालय का 92 वर्षों का इतिहास है। उन्होंने महाविद्यालय में नये कोर्सों के संचालन के लिए शुभकामनायें प्रेषित की है।
पांच दिवसीय स्नेह सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर, निबंध, स्लोगन, रंगोली, प्रदर्शनी आदि है। उक्त सभी प्रतियोगिताओं का विषय गांधी जी की विचारधारा पर आधारित रहा।
वही, महाविद्यालय की छात्राओं ने भारतीय परिधानों पर आधारित फैशन शो में भाग लिया। विभिन्न प्रदेशों के परिधान धारण किये छात्रायें उस प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा संबंधित प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को भी प्रदर्शित किया गया।
वहीं, नंदिनी विश्वकर्मा एवं प्रकृति जैन क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वही, भारतीय परिधानों की श्रेणी में प्रथम स्थान श्रेया तिवारी ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में हितकारिणी आर्ट्स एंड कॉमर्स कालेज देवताल के अध्यक्ष शिवदत्त मिश्रा, नवयुग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, अनिल अग्रवाल, डॉ. पुनीत दुग्गल, प्रो. गीतिका खत्री, डॉ. आशीष मालपाणी, प्रो. फरहाना खान, प्रो. पूजा मिश्रा, डॉ. अभिलाषा मिश्रा, डॉ. अंजलि ठाकुर, डॉ. आरती, प्रो. प्रीति दीवान, छाया दुबे, प्रो. प्रतीक्षा नामदेव, डॉ. अंशुल मिश्रा, प्रो. स्तुति पांडेय, प्रो. प्रतीक्षा तिवारी, प्रो. नवोमीता, प्रो. आर्या तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

