दंपति सहित तीन लोगो की सड़क हादसे में मौत, मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

DR. SUMIT SENDRAM

नीमच। निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाई-वे पर निंबाहेड़ा बायपास पर सड़क दुर्घटना में दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। निंबाहेड़ा पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना शुक्रवार रात राजस्थान के निंबाहेड़ा बायपास पर बडौली माधोसिंह मार्ग के चौराहा पर हुई।
नीमच जिले के सरवानिया महाराज के लखन मालू (40) और उनकी पत्नी सविता मालू (36) चित्तौड़गढ़ से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी वेन की टक्कर बायपास पर नेशनल हाई-वे क्रमांक 56 पर पंचर होने के कारण खड़ी पिकअप से हो गई। तभी पीछे से आ रही एक अन्य थार ने उनकी वेन की जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वेन बुरी तरह पिचक गई।
दुर्घटना में वेन में सवार लखन मालू, पत्नी सविता मालू और पिकअप चालक ग्राम भूनियाखेड़ी निवासी बसंतीलाल प्रजापत (30) की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार एक अन्य हस्तीमल पामेचा को गंभीर चोट आई।
थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाई-वे से हटवा कर यातायात शुरू कराया है। मामले में जांच की जा रही है।

 

Next Post

ऑनलाइन ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार, दुबई से कंट्रोल हो रहा था नेटवर्क, 9.84 करोड़ की धोखाधड़ी

बैतूल। जिले में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी चलाने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए 9.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित होता था और भारत में इसके लिए स्थानीय […]