नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को

सीधी। न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा।
जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र जोशी ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। जिला न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, चेक बाउंस प्रकरणों, वैवाहिक एवं पारिवारिक प्रकरणों, विद्युत अधिनियम के प्रकरणों, धन वसूली प्रकरणों आदि का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जावेगा।
उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 

Next Post

बाइक सवार की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत, मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पत्थर, गिट्टी, बालू रखकर अवैध अतिक्रमण बना मुख्य कारण

सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम चमरौहा में सोमवार दोपहर अमिलिया से बहरी की तरफ जा रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार राजबहादुर सिंह पिता लाला सिंह निवासी पड़री थाना बहरी अपने बाइक सीटी 100 क्रमांक एमपी 53 ए 6540 से […]