अनियंत्रित ट्रक ने 6 कारो को मारी टक्कर, 8 घायल, गणपति घाट की घटना, लगा लंबा जाम

धार। जिले के गुजरी क्षेत्र के गणपति घाट में एक बार फिर हादसा हो गया।
गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे घाट उतार रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने इसके बाद आगे चल रहे वाहनों को उसने टक्कर मारी। ट्रक ने 6 कारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आगे चल रहे एक कंटेनर से जा टकराया। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।
गण‍पति घाट पर टक्‍कर के बाद कंटेनर और ट्रक दोनों में ही आग लग गई।
घटना के बाद से ही अफरातफरी मची हुई है। पुलिस से लेकर दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। वाहनों की टक्‍कर में एक बस भी चपेट में आ गई थी, लेकिन उसे मामूली टक्कर लगी। ऐसे में यात्रियों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।
घायलों को उपचार के लिए धामनोद के चिकित्सालय ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक आठ लोग घायल हुए हैं। हालांकि घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। दूसरी ओर घटना के बाद से ही लंबा जाम लगा हुआ है।

 

Next Post

उल्टी दस्त से 24 घंटे के अंदर पति-पत्नी सहित बहन की मौत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में हड़कंप

डिंडोरी। 24 घंटे के अंदर उल्टी दस्त से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारों की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दे कि ग्रामीण अंचलों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। यहां भी नल जल योजना का पानी न […]