उल्टी दस्त से 24 घंटे के अंदर पति-पत्नी सहित बहन की मौत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में हड़कंप

डिंडोरी। 24 घंटे के अंदर उल्टी दस्त से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारों की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
बता दे कि ग्रामीण अंचलों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। यहां भी नल जल योजना का पानी न मिलने से ग्रामीण दूषित कुएं का पानी पी रहे थे। उल्टी दस्त से मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।
जिलेभर में उल्टी दस्त से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
परिजनों ने बताया कि किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। खेर सिंह (62) की बुधवार की शाम उल्टी दस्त से जहां मौत हुई, वहीं गुरुवार की सुबह खेर सिंह की पत्नी मतवरिया बाई (58) ने भी दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद खेर सिंह की बहन शहबी बाई (60) की भी मौत हो गई।
लगातार एक के बाद एक परिवार के तीन लोगों की मौत होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार (मेंहदवानी) सुखमन सिंह कुलेश सहित बीएमओ स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ गांव पहुंचे।
नायब तहसीलदार ने बताया कि गांव के लोग कुएं का पानी पीते थे। मौत के कारण के बारे में स्वास्थ्य विभाग का अमला जानकारी ले रहा है।
गौरतलब है कि उल्टी दस्त के साथ समय पर इलाज भी न मिलने के चलते यह समस्या आ रही है।
जिले के अमरपुर, बजाग, करंजिया, शहपुरा एवं मेंहदवानी जनपद क्षेत्र में लगातार उल्टी दस्त के पीड़ित सामने आ रहे हैं। कई लोगों की मौत ऐसे भी हो चुकी है, जिनके आंकड़े भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

 

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया राष्‍ट्रध्वज

इंदौर। शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर मनाया गया। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 14 दल परेड में शाम‍िल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित […]