दमोह। शहर के जिला अस्पताल में बुधवार रात पेट दर्द के कारण भर्ती एक युवक ने पहले खुद को पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। इसके बाद अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में घुसने की कोशिश की। वही, बाद में वह अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के सम्बन्ध में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बुधवार की रात शुभम पिता राजू अहीरवार को भर्ती किया गया था। वह ग्राम इमलाई का रहने वाला है और वर्तमान में पथरिया फाटक के पास रहता है।
पेट में दर्द होने के कारण पहले उसने स्वयं के पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। फिर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद वह अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


