निर्धारित मूल्य से ज्यादा में बिक रही शराब, नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने वीडियो शेयर कर पूछा जिम्मेदार कौन?

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। प्रदेश में शराब की दुकानों में ज्यादा रेट में सेल करने का आरोप लग रहे हैं। विधान सभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमआरपी से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का वीडियो एक्स पर शेयर कर मप्र सरकार और आबकारी के अधिकारियों को घेरा है।
नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा “एमपी में शराब की कीमतों के घोटाले का जिम्मेदार कौन?”
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे लिखा कि जब बाजार में हर चीज एमआरपी पर मिलती है, तो शराब की दुकानों पर शराब मनमानी कीमत पर क्यों बिक रही है। इसलिए कि यह एक बड़ा खेल है और इस खेल में कई अफसर और शराब माफिया की टीमें खेल रही हैं। उमंग सिंघार ने लिखा कि बिना राजनीतिक शह के न तो आबकारी अफसर हिम्मत कर सकते हैं और न शराब माफिया। समझ लीजिए कि इस गोरखधंधे की डोर किसके हाथ होगी।
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि आश्चर्य की बात तो यह कि आबकारी आयुक्त ने 1 अप्रैल से एमपी की हर शराब दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने का आदेश दिया, कीमत भी तय कर दी, पर इसका पालन नहीं हुआ।
इंदौर में तो 2 महीने बाद भी किसी दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं करवाई गई। जबलपुर कलेक्टर ने तो इस मामले में कार्रवाई भी की। मनमाने दाम पर बिकती शराब के हिस्सेदारों ने ही दुकानों को ऐसा न करने की हिम्मत दी होगी।
उमंग सिंघार ने लिखा कि ये जानकारी उपमुख्यमंत्री और आबकारी विभाग संभालने वाले देवड़ा जी की जानकारी में भी आई होगी। उन्होंने कुछ किया नहीं या उन्हें करने नहीं दिया गया। शराब की मूल कीमत और खरीददारों से वसूली गई कीमत का फर्क ही सारे खेल की जड़ है। मैं तो एमपी में शराबबंदी का पुरजोर समर्थक हूं। पर, सरकार इस पर विचार ही नहीं कर रही। फिर भी राजस्व के लिए शराब बेचना सरकार की मजबूरी है, तो सही कीमत पर तो बिके।

 

Next Post

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 45 से कम उम्र के होंगे जिलाध्यक्ष, 5 वर्ष का अनुभव जरूरी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्षों के चयन के लिए सख्त मानदंड तय किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलो से जिलाध्यक्ष पद के लिए छह नामों का पैनल तैयार करेगी। इस पैनल में प्राथमिकता 45 वर्ष से कम आयु के उन कार्यकर्ताओं […]