सीधी। जहां एक और पूरे देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना का कार्य चल रहा था और पुलिस प्रशासन उसमें व्यस्त रही उसी का लाभ उठाकर दिनदहाड़े अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी के खड़बड़ा घाट से अवैध रूप से रेत माफिया द्वारा रेत का उत्खनन किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अमिलिया उनि शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस द्वारा सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र खड़बड़ा घाट से रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर रहे बिना नम्बर के स्वराज ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को जब्त कर ट्रेक्टर चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी खड़बड़ा थाना अमिलिया जिला सीधी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी अमिलिया शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी, सहा. उपनिरिक्षक लालमणि बंसल, आरक्षक रामगोपाल प्रजापति एवं अलोक त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।


