इंदौर। नगर निगम में हुए ड्रेनेज घोटाले के आरोपी अभय राठौर से पूछताछ जारी है।
अभय राठौर की संपत्ति, इनकम टैक्स रिटर्न और बैंक खातों का विश्लेषण चल रहा है। उधर, घोटाले में लिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है।
59 वर्षीय निलंबित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर को पुलिस ने 15 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया है। अभय द्वारा फर्जीवाड़ा करना स्वीकार लिया है। उसने कुछ कर्मचारियों के नाम बताए है जो शासकीय फाइलें उपलब्ध करवाते थे।
जोन-3 के डीसीपी पंकज पाण्डेय के मुताबिक अभय राठौर के खिलाफ आर्थिक अपराध ब्यूरो, लोकायुक्त में भी शिकायतें हो चुकी है। पुलिस उसकी संपत्ति की जांच के साथ साथ इनकम टैक्स रिटर्न का रिकार्ड जांच रही है ताकि घोटाले की जांच से लिंक जोड़ी जा सके।
उधर, पुलिस ने अन्य आरोपी राहुल बढ़ेरा, राजकुमार सालवी एवं मो. जाकीर को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।


