सेठ गोविंद दास जी का 130 व जन्मोत्सव समारोह संपन्न

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। पद्म भूषण डॉ. सेठ गोविंद दास का 130वां जन्मोत्सव समारोह शहीद स्मारक में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र मिश्रा पूर्व विधायक गुड़ रीवा एवं पूर्व संसदीय सचिव मध्य प्रदेश विधानसभा रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेठ गोविंद दास के पड़पोते बाबू विश्व मोहन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सुनयना पटेरिया सभापति हितकारिणी सभा, पं. नित्यरंजन खंपरिया अध्यक्ष सेठ गोविंद दास स्मारक समिति, पं. मदन गोपाल तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सौरभ शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष, संजय यादव जिला ग्रामीण अध्यक्ष, विष्णु शंकर पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, एड. जयेश राठौर सचिव विद्या परिषद् और समस्त जिला ब्लाक पदाधिकारी पार्षद एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी सेवादल के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
हितकारिणी सभा द्वारा संचालित समस्त विद्यालय महाविद्यालय के प्राचार्य अध्यापक प्राध्यापक ने भी अपनी उपस्थिति दी कार्यक्रम का शुभारंभ सेठ गोविन्द दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
प्रतिमा स्थल पर सेठ जी के नाम से जय घोष लगाए गए एवं उपस्थित सभी जनों ने उनके प्रतिमा एवं तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात सेठ गोविंद दास रंगमंच में कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ किया गया, जिसमें साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिसमें सेठ राधेश्याम चौबे, शिवकुमार नामदेव, यतीश अग्रवाल, राजेश पाठक, प्रवीण एवं प्रतुल श्रीवास्तव हैं।
कार्यक्रम में विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने सेठ गोविंद दास के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही छात्रों एवं डॉ आशा रानी ने सेठ गोविन्द दास के साहित्यिक योगदान उनके द्वारा लिखे हुए नाटकों एवं हिंदी भाषा के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
पं. नित्यनिरंजन खंपरिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं सेठ गोविंद दास स्मारक समिति द्वारा किए जा रहे कार्य का वर्णन किया। उन्होंने सेठ जी के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके त्याग तपस्या और कांग्रेस महाकौशल को दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उन्होंने उनके परिवार द्वारा संस्कारधानी के विकास में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उनके पड़पोते बाबू विश्व मोहन ने सेठ जी 130वें जन्मोत्सव के अवसर पर उन्हें आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं आशा व्यक्त की भविष्य में भी कांग्रेस परिवार एवं सेठ गोविंद दास स्मारक समिति द्वारा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन सेठ जी के जन्मोत्सव पर किए जाएंगे एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर कांग्रेस परिवार एवं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रेमी आगे बढ़ेंगे।
मुख्य अतिथि राजेंद्र मिश्रा जी ने सेठ गोविंद दास द्वारा कांग्रेस को पूरे महाकौशल प्रांत में दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि सेठ जी के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर यदि आज हम लोग चलते हैं तो निश्चित ही भविष्य में बना हुआ दिन आएगा। अपने देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था।
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए उनके योगदान को याद किया एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त की किया जो आज भी समाज सेवा के कार्य में निरंतर लगे हुए हैं।
सौरभ शर्मा ने कांग्रेस परिवार की ओर से सेठ जी के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आश्वासन दिया एवं एक साथ संगठित होकर देश की सेवा में निरंतर संलग्न रहने का आवाहन किया।
उन्होंने अनुशासन एकता अखंडता ईमानदारी जैसे गुणों का समावेश कांग्रेस परिवार और उनके सदस्यों में हो आशा व्यक्त की।
विशिष्ट अतिथि सुनयना पटेरिया, विष्णु शंकर पटेल एवं कमलेश यादव ने भी सेठ जी और उनके परिवार के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का सफल संचालन पं. सतीश तिवारी अध्यक्ष सेवा दल ने किया।
आभार प्रदर्शन आरके टहनगुरिया सचिव शहीद स्मारक ट्रस्ट ने किया।
सेठ गोविन्द दास के जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से सेठ जी की जयंती 16 अक्टूबर तक एक पखवाड़े के रूप में मनाने का संकल्प शहीद स्मारक ट्रस्ट एवं सेठ गोविंद दास स्मारक समिति द्वारा लिया गया था। जिसके अंतर्गत संस्कारधानी के विभिन्न महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक क्षेत्र के अंतर्गत प्रतियोगिताएं संवाद परिचर्चा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसके बारे में विस्तार से जानकारी डॉ. नीलेश पांडे द्वारा प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि हितकारिणी डेंटल कॉलेज, हितकारिणी नर्सिंग कॉलेज एवं फार्मेसी कालेज द्वारा सेवा के क्षेत्र में शिविर आयोजित किए गए। हितकारिणी महिला कॉलेज देवताल कॉलेज द्वारा सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया, संगोष्ठियों का आयोजन किया गया एवं संस्कारधानी के लगभग 30 से अधिक विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो सेठ जी के ऊपर आधारित थी। इस वर्ष आयोजन और पखवाड़े में बहुत सारी स्वयंसेवी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं का भी योगदान रहा और उन्होंने पूरे पखवाड़े में विविध आयोजन किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रधानाचार्य प्राध्यापक अध्यापक उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

पुलिस मुख्यालय में फर्जी मेडिकल बिल लगाकर हड़पे 15 लाख, तीन पुलिस कर्मियों पर एफआईआर, तीनो आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी स्थित पुलिस हेडक्वाटर में मेडिकल शाखा के अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाकर 15 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस मुख्यालय में मेडिकल विभाग के प्रभारी सहा. उप निरीक्षक हर्ष वानखेड़े, सूबेदार (कैशियर) नीरज कुमार एवं सहायक कर्मी प्रधान आरक्षक राजपाल ठाकुर ने पीटीआरआई (पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के […]