मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा शुरू होने से पहले कांग्रेस ने किया हंगामा, सरकार को जगाने बजाई बीन, सीएम मोहन यादव ने किया पलटवार

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को दूसरे दिन शुरू हुई। विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार सो रही है इसलिए जगाने के लिए बीन बजाई। कांग्रेस के इस बयान पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष नाटक नौटंकी न करें, सदन की गंभीरता और गरिमा का ध्यान रखे।
वही, प्रश्नकाल के दौरान सदन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि ये आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए, कल गिरगिट लेकर आए थे। आप लोग चुने हुए प्रतिनिधि हैं, आपको मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है और हर बार इनसे बचने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि वन भूमि से आदिवासियों को जबरन बेदखल किया जा रहा है। किसान, युवा और महिलाएं तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार केवल अपनी ब्रांडिंग में व्यस्त है। बजट में युवाओं की नौकरी, किसानों को खाद, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का प्रावधान होना चाहिए, लेकिन बजट में केवल मलाईदार विभागों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क व्यवस्था को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, शिवराज सिंह चले गए, लेकिन सड़कें आज भी वैसी ही बदहाल हैं।

 

Next Post

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन्य जीव ट्रांस लोकेशन रेस्क्यू एवं डॉग स्क्वायड वाहनों का किया लोकार्पण

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीवों के परिवहन के लिए तीन वन्य जीव वाहन, तीन वन्य जीव चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वायड वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों का अवलोकन किया और वन्य जीव परिवहन के लिए वाहनों में […]